नींद मेें सो रही बेटी का पिता ने चाकू से गला रेता

नींद मेें सो रही बेटी का पिता ने चाकू से गला रेता

जोधपुर: निकटवर्ती बनाड़ स्थित जाजीवाल गहलोतान गांव में नींद में सो रही अपनी शादीशुदा बेटी पर पिता ने लाठी से सिर में वार करने के साथ चाकू से उसका गला रेत दिया। लहूलुहान हालत में बेटी पलंग पर पड़ी रही। घटना के बाद पिता फरार हो गया। जिसे पुलिस ने अब गिरफ्तार करने के साथ पूछताछ आरंभ की है। हमले की वजह पारिवारिक विवाद है। इसमें पिता द्वारा मां के साथ रोजाना झगड़ा किए जाने पर बेटी पिता को समझाती रहती थी। इस बात को लेकर बेटी पर प्राणघातत हमला हुआ। बेटी मथुरादास माथुर अस्पताल में भर्ती है, उसकी हालत नाजुक बनी है। होश में नहीं आने पर बयान नहीं हो पाए। 
बनाड़ थानाधिकारी सीताराम खोजा ने बताया कि जाजीवाल गहलोतान गांव की रहने वाली नैनादेवी जाट ने अपने पति हुकमाराम जाट के खिलाफ यह रिपोर्ट दी है। इसमें आरोप लगाया गया कि उसकी शादीशुदा पुत्री 32 साल की सरोज इन दिनों पीहर आई हुई थी। 26-27 की रात वह पड़ौस में खेत पर गई हुई थी। तब उसका पति हुकमाराम आया और नींद में सो रही उसकी पुत्री सरोज के सिर पर लाठी मारने के साथ चाकू से गला रेत दिया। थानाधिकारी ने बताया कि सरोज के सिर पर चोट व गले पर गहरा घाव के निशान है। उसे मथुरादास माथुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मगर होश में नहीं होने पर उसके बयान नहीं हो पाए है।
थानाधिकारी खोजा ने बताया कि आरोपित हुकमाराम जाट रोजाना अपनी पत्नी नैनीदेवी से झगड़ा करता रहता है। उसे कई बार बेटी सरोज मां से झगड़े को लेकर समझाती रहती थी। सरोज का ससुराल एकता नगर बनाड़ में आया है। वह दो दिन पहले ही आई थी। पिता को मां से झगड़े को लेकर समझाया था। इस बात को लेकर उसने आधी रात को बेटी पर हमला किया। अब उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आज कोर्ट में पेश कर रिमाण्ड पर लिया गया है। चाकू व लाठी बरामद की जानी है।
0Shares
A valid URL was not provided.

छपरा टुडे डॉट कॉम की खबरों को Facebook पर पढ़ने कर लिए @ChhapraToday पर Like करे. हमें ट्विटर पर @ChhapraToday पर Follow करें. Video न्यूज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को @ChhapraToday पर Subscribe करें