Site icon | छपरा टुडे डॉट कॉम | #ChhapraToday.com

पुलिस हिरासत में आरोपी की मौत, सड़क जाम कर रोश प्रदर्शन

मधुबनी: जिला के भारत- नेपाल सीमावर्ती इलाके के बासोपट्टी थाना पर पुलिस हिरासत में बंद कथित चोरी के मामला में गिरफ्तार आरोपी  की अचानक शनिवार को मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार बासोपट्टी पुलिस प्रशासन द्वारा शुक्रवार की देर रात आरोपी भरोसा सहनी(32) को गिरफ्तार किया गया।रात में बासोपट्टी थाना की गश्ती दल ने हाजत में भरोसा सहनी को बंद कर दिया।शनिवार की सुबह भरोसा सहनी को जगाने पर आवाज नही हुई। हाजत खोलने पर आरोपी मृत्यु पाया गया।
बासोपट्टी थाना क्षेत्र के बुंदेलखंड गांव निवासी राम किशोर  सहनी का पुत्र भरोसी सहनी (32) वर्ष की पुलिस कस्टडी में मृत्यु होने के बाद गांव में पुलिस के प्रति आमलोगों का आक्रोश बढ गया।लोगों ने बांस – बल्ला से घेरकर सड़क जाम कर रोश प्रदर्शन किया।
बासोपट्टी बाजार से मान- सिंहपट्टी स्थित पेट्रोल पंप के बीच  लगातार 12 से से अधिक दुकानों में पिछले दिन चोरी हो गई।  बाजार वालों द्वारा चोरी का आरोप मृतक भरोसी सहनी पर लगाया गया था।शुक्रवार की रात कथित चोरी के आरोप में पुलिस द्वारा भरोसा को घर से गिरफ्तार कर लिया गया था।
Exit mobile version