सोशल मीडिया पर अवैध हथियार के साथ प्रदर्शन करने वाले युवक को हथियार के साथ किया गया गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर अवैध हथियार के साथ प्रदर्शन करने वाले युवक को हथियार के साथ किया गया गिरफ्तार

Chhapra: सारण जिले के कोपा थानान्तर्गत सोशल मीडिया पर अवैध हथियार के साथ प्रदर्शन करने वाले युवक को पुलिस ने हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। 
             
सारण पुलिस ने बताया कि हर्ष फायरिंग  और अवैध हथियार के विरुद्ध सारण  पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक – 20. 07.2024 को  कोपा थाना को  सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो  प्राप्त हुआ, जिसमें एक युवक द्वारा अपने हाथ में अवैध कट्टा  के साथ प्रदर्शन कर  धमकी दिया जा रहा है। 
क्त विडियो के सत्यापन उपरांत पाया गया कि वीडियो में दिख रहा युवक की पहचान ऋषि कुमार प्रसाद, पिता- गणेश प्रसाद , सा०- मिल्की जानकी नगर , थाना- कोपा, जिला- सारण के रूप में की गयी  है। कोपा थाना पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए  उक्त युवक को गिरफ्तार किया गया है।
इस संबंध में थाना काण्ड संख्या- 123/24, दिनांक – 21.07.2024, धारा- 25(1-b)a/26 आर्म्स एक्ट दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।  साथ ही एक अवैध देशी कट्टा बरामद किया गया है।  
गिरफ्तार करने वाली टीम में लालबाबू प्रसाद, पु०अ०नि०-सह- थानाध्यक्ष कोपा थाना, प्र०पु०अ०नि० सोनू कुमार मंडल कोपा थाना  एवं  थाना के अन्य कर्मी शामिल थें। 
0Shares
A valid URL was not provided.

छपरा टुडे डॉट कॉम की खबरों को Facebook पर पढ़ने कर लिए @ChhapraToday पर Like करे. हमें ट्विटर पर @ChhapraToday पर Follow करें. Video न्यूज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को @ChhapraToday पर Subscribe करें