Chhapra: आजादी का अमृत महोत्सव को लेकर एक ओर जहां केंद्र सरकार हर घर तिरंगा अभियान चला रही है, वही दूसरी ओर छपरा जंक्शन पर शान से लहराने वाला तिरंगा हटा दिया गया है.
तिरंगा के लिए लगाया गया पोल खड़ा है, लेकिन विगत कुछ दिनों से तिरंगा इसपर नहीं लगाया गया है.
स्थानीय बुद्धिजीवियों का कहना है कि तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है. जंक्शन पर लगे तिरंगा को देख कर लोगों में देश के प्रति सम्मान का भाव जागृत होता है. कुछ ऐसे ही उद्देश्य से इसे सरकार ने लगवाया भी था.
मौजूदा समय में सरकार देशभर में हर घर तिरंगा अभियान चला रही है. ऐसे में छपरा जंक्शन पर तिरंगा का केवल पोल खड़ा है और तिरंगा हटा दिए जाने को लोग लापरवाही मान रहे हैं.
लोगों का कहना है कि इसके पूर्व झंडा फट गया था जिसको बदलकर नया लगाया गया लेकिन किन्हीं कारणों से इसे फिर से हटा दिया गया है.
अब देखने वाली बात होगी की कब रेलवे के उच्च पदाधिकारियों की नजर इस मामले पर पड़ती है और तिरंगा को फिर से लगाया जाता है. जिससे की वह शान से लहरा सके.
इस विषय को लेकर लोग अब सोशल मीडिया पर सवाल खड़े कर रहे हैं. लोगों का कहना है कि आम लोग सरकार के अभियान और प्रधानमंत्री के आह्वान पर अपने घरों पर तिरंगा लगा रहें हैं. वहीँ सरकार ने जहाँ तिरंगा पहले से लगा रखा है उसे हटाना उचित प्रतीत नहीं होता. लोगों ने जल्द से जल्द तिरंगा को लगाने की मांग की हैं.
-
पुराने दिनों के मनोरंजन का साधन बायस्कोप, क्या आपने देखा है?
-
गणतंत्र दिवस: बच्चों ने दी शानदार प्रस्तुति
-
गणतंत्र दिवस समारोह 2023 | छपरा | Chhapra Today
-
गणतंत्र दिवस 2023 | आकर्षक झांकियां | Chhapra Today
-
राजेंद्र महाविद्यालय में सरस्वती पूजा का हुआ आयोजन
-
सरस्वती वंदना | सत्येंद्र दूरदर्शी | Saraswati Vandana | Satyendra Doordarshi | Bhojpuri भोजपुरी
-
गणतंत्र दिवस 2023 | ध्वजारोहण | Chhapra Today
-
रोट्रैक्ट क्लब ऑफ सारण सिटी ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर स्लोगन प्रतियोगिता का किया आयोजन
-
गणतंत्र दिवस को लेकर छपरा जंक्शन पर आरपीएफ और जीआरपी ने चलाया सघन जांच अभियान
-
छपरा में फिल्म पठान के विरोध में उतरे हिंदुत्ववादी संगठन, विरोध के बाद पुनः शुरू हुआ शो