व्यापारी ही देश के रीढ़ होते है, इनके बिना किसी भी देश या राज्य का विकास संभव नही है: वरुण प्रकाश

व्यापारी ही देश के रीढ़ होते है, इनके बिना किसी भी देश या राज्य का विकास संभव नही है: वरुण प्रकाश

Chhapra: भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आरा में आयोजित की गई। जिसमें बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, भाजपा संगठन मंत्री नागेंन भाई, निवर्तमान सदस्य बिहार विधान परिषद संयोजक राजेश गुप्ता उर्फ बबलू, कृषि मंत्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह, आरा व्यापार प्रकोष्ठ जिला संयोजक प्रेम पंकज उर्फ ललन, सांसद विवेक ठाकुर आदि ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ के सारण जिला अध्यक्ष वरुण प्रकाश ने कहा कि व्यापारी देश के रीढ़ हैं। व्यापारियों के बिना किसी भी राज्य एवं देश का विकास संभव नहीं है। कुशल व्यवसायियों से ही राज्य एवं देश का विकास संभव है। व्यापारियों के एक उद्योग लगाने से कई लोगों को रोजगार प्राप्त होता है। नए रोजगार की शुरुआत करने के लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा कई योजनाएं चलाई जा रही है।


उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में व्यापारियों तक केंद्र सरकार और राज्य सरकार की योजना पहुंचाने के लिए अभियान चलाया जाएगा। वही प्रखंड स्तर पर व्यापारियों को संगठन से जोड़कर संगठन को और मजबूत किया जाएगा। कार्यसमिति की बैठक में संगठन को मजबूत करने पर विस्तृत जानकारी प्रदेश के पदाधिकारियों के द्वारा दी गई।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल भी वर्चुअल माध्यम से बैठक को संबोधित किया। प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में कई जिले के पदाधिकारी संयोजक एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आरा में आयोजित की गई थी जिसमे सारण जिला व्यापार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष वरुण प्रकाश, विकास गिरी, मनीष कुमार, राजीव कुमार दास आदि शामिल हुए।

0Shares
Prev 1 of 235 Next
Prev 1 of 235 Next

छपरा टुडे डॉट कॉम की खबरों को Facebook पर पढ़ने कर लिए @ChhapraToday पर Like करे. हमें ट्विटर पर @ChhapraToday पर Follow करें. Video न्यूज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को @ChhapraToday पर Subscribe करें