गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम में छपरा से शामिल हुए हजारों भाजपा कार्यकर्ता 

गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम में छपरा से शामिल हुए हजारों भाजपा कार्यकर्ता 

Chhapra: गोपालगंज में आयोजित गृह मंत्री अमित शाह के विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन में छपरा विधानसभा के रिविलगंज प्रखंड, छपरा सदर प्रखंड और छपरा नगर निगम से हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए। इस आयोजन में भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के साथ कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने लायक रहा।

छपरा विधायक डॉ. सी. एन. गुप्ता ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह का संबोधन सुनने के बाद कार्यकर्ता बेहद उत्साहित हैं और इससे आगामी चुनाव के लिए नई ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने कहा कि शाह जी का नेतृत्व कार्यकर्ताओं को प्रेरित करता है और 2025 में बिहार में राजग की ऐतिहासिक जीत सुनिश्चित होगी।

भाजपा जिला महामंत्री धर्मेंद्र कुमार साह ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह के दौरे से बिहार में राजग की ताकत और बढ़ेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि 2025 के विधानसभा चुनाव में भाजपा और उसके सहयोगी दल 225 से अधिक सीटें जीतकर पुनः बिहार में सरकार बनाएंगे। गृह मंत्री अमित शाह का बिहार दौरा कार्यकर्ताओं के आत्मविश्वास को नई ऊंचाई देगा और आगामी चुनाव में राजग की प्रचंड जीत सुनिश्चित होगी।

 

पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश प्रसाद और रामदयाल शर्मा ने कहा कि अमित शाह का बिहार दौरा ऐतिहासिक साबित होगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली में 27 वर्षों के बाद भाजपा की वापसी ने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया है और बिहार में भी यही उत्साह देखने को मिल रहा है।

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामाकांत सिंह सोलंकी ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह के संबोधन से कार्यकर्ता और अधिक ऊर्जावान होकर मिशन 2025 में जुट गए हैं। उन्होंने कहा कि यह रैली कार्यकर्ताओं के लिए “चुनावी शंखनाद” साबित हुई है।

रिविलगंज मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है और बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और भाजपा के शासन में राज्य लगातार प्रगति कर रहा है।

इस दौरान विधानसभा प्रभारी अभय सिंह, छपरा सदर प्रखंड अध्यक्ष रिंकू सिंह, राजकुमार तिवारी, अखिलेश्वर सिंह, प्रभात मिश्रा, प्रियकांत कुशवाहा, शत्रुघ्न प्रसाद, संजीव सिंह, मनोज तिवारी, अमित कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

0Shares

छपरा टुडे डॉट कॉम की खबरों को Facebook पर पढ़ने कर लिए @ChhapraToday पर Like करे. हमें ट्विटर पर @ChhapraToday पर Follow करें. Video न्यूज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को @ChhapraToday पर Subscribe करें