शैलेन्द्र सेंगर बने हॉकी एसोसिएशन ऑफ़ सारण के अध्यक्ष 

शैलेन्द्र सेंगर बने हॉकी एसोसिएशन ऑफ़ सारण के अध्यक्ष 

Chhapra : हॉकी हमारे देश का राष्ट्रीय खेल है, किंतु विडंबना रही कि इस ऐतिहासिक एवं गौरवपूर्ण खेल की सारण जिले में अब तक कोई औपचारिक उपस्थिति नहीं थी। इसी बहुप्रतीक्षित खेल को सारण में पुनर्जीवित करने और खेल भावना को सशक्त बनाने के उद्देश्य से हॉकी एसोसिएशन ऑफ़ सारण का विधिवत गठन किया गया है।
झारखंड जैसे राज्यों में हॉकी को बिहार की तुलना में अधिक लोकप्रियता मिली है, किंतु हाल के वर्षों में बिहार में भी हॉकी को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसका प्रमुख उदाहरण है पिछले वर्ष राजगीर (बिहार) में आयोजित वुमेंस एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन, जिसने राज्य में इस खेल के प्रति जागरूकता और उत्साह को नई दिशा दी।
सारण के लिए यह और भी गर्व की बात है कि अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त हॉकी कोच हरेंद्र सिंह इसी पावन धरती से संबंध रखते हैं। उनके मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद से एसोसिएशन की टीम का चयन एक औपचारिक बैठक में किया गया, जो कि सारण में हॉकी के सुनहरे भविष्य की नींव है।
हॉकी एसोसिएशन ऑफ़ सारण , हॉकी एसोसिएशन ऑफ बिहार से संबद्ध है और यह राष्ट्रीय संस्था हॉकी इंडिया से मान्यता प्राप्त है।
एसोसिएशन की संरचना निम्नानुसार घोषित की गई है:
मुख्य संरक्षक: प्रसिद्ध नेत्र विशेषज्ञ डॉ. एस.के. पांडेय
संरक्षकगण: प्रख्यात शिक्षाविद् डॉ. हरेंद्र सिंह एवं वरिष्ठ खेलप्रेमी सुरेश प्रसाद सिंह
अध्यक्ष: शैलेन्द्र सेंगर, जिनके अथक प्रयासों से इस एसोसिएशन का गठन संभव हो सका
उपाध्यक्ष: डॉ. मनोज कुमार वर्मा ‘संकल्प’ एवं डॉ. विकाश कुमार सिंह 
सचिव: जिले के हर क्षेत्र में सक्रिय कर्मठ व्यक्तित्व विशेश्वर राय उर्फ़ विक्की आनंद
संयुक्त सचिव: यशपाल कुमार सिंह एवं सौरभ कुमार ‘ट्विंकल’
कोषाध्यक्ष: सतीश अग्रवाल
जनसंपर्क अधिकारी: अनिल कार्की
कार्यालय सचिव: चंदन कुमार सिंह
कार्यकारिणी सदस्यगण:
अतुल कुमार, पुनीत गुप्ता, डॉ. संदीप कुमार, पप्पू यादव,  बलदेव सिद्धार्थ, देव कुमार सिंह, डॉ. अमरेंद्र सिंह,  नीरज कुमार,  संतोष कुमार एवं सुमन कुमार
0Shares

छपरा टुडे डॉट कॉम की खबरों को Facebook पर पढ़ने कर लिए @ChhapraToday पर Like करे. हमें ट्विटर पर @ChhapraToday पर Follow करें. Video न्यूज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को @ChhapraToday पर Subscribe करें