Patna: राजधानी पटना के कलेक्ट्रेट घाट पर रविवार सुबह नहाने के दौरान दो छात्र गंगा नदी में डूब गए, जिनमें से एक का शव बरामद कर लिया गया है जबकि दूसरा अब भी लापता है। घटना गांधी मैदान थाना क्षेत्र की है।

मृतक छात्र की पहचान 14 वर्षीय रोहित कुमार और 12 वर्षीय संकल्प कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रोहित और संकल्प क्रिकेट खेलने के बहाने घर से निकले थे, लेकिन वे गांधी मैदान की बजाय गंगा घाट पहुंच गए। उनके साथ 8 से 10 अन्य बच्चे भी मौजूद थे, जो घाट पर नहाने लगे।
इसी दौरान संकल्प गहरे पानी में डूबने लगा, जिसे बचाने के लिए रोहित ने छलांग लगाई, लेकिन वह खुद भी डूब गया। घटना की सूचना मिलते ही गांधी मैदान थाना पुलिस मौके पर पहुंची और खोज अभियान शुरू कराया गया। रोहित का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि संकल्प की तलाश अब भी जारी है
