Chhapra: भारतीय जनता पार्टी ने जिले में व्यापक रूप से एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के अभियान के तौर पर सभी मंडलों में पेड़ लगाया गया।
छपरा में जिलाध्यक्ष रणजीत कुमार सिंह के नेतृत्व में डाक बंगला रोड, भाजपा कार्यालय, इत्यादि स्थानों पर 101 पेड़ लगाया गया।
पेड़ लगाने की उपरांत जिलाध्यक्ष रणजीत कुमार सिंह कहा कि एक पेड़ 100 पुत्रों के समान है, मानव सभ्यता को बचाने के लिए पेड़ लगाना अति आवश्यक है। वातावरण को शुद्ध एवं स्वच्छ बनाने के लिए पेड़ आवश्यक है। इसी कार्यक्रम के तहत आज पूरे जिले में एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम अभियान तौर पर लगाया गया।
भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शैलेंद्र सेंगर ने कहा कि स्वयं के लिए एवं जीवन बचाने के लिए हर आदमी को कम से कम दस दस पेड़ लगाना आवश्यक है। पेड़ लगाने से पर्यावरण स्वच्छ एवं सुदृढ़ बनता है। पेड़ लगाने से हमारे आने वाले पीढ़ी को भी फायदा होगा।
इस अभियान में जिला महामंत्री शत्रुघ्न भक्त, विवेक सिंह, कार्यालय मंत्री अर्द्धेन्दु शेखर, मिडिया प्रभारी बलवंत सिंह, सत्यप्रकाश मिश्रा, मनीष मिश्रा, शालू मिश्रा,सुमन सिंह सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।