Chhapra: सारण प्रमंडल के नये प्रमंडलीय आयुक्त के रूप में भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2010 बैच के अधिकारी राजीव रौशन ने गुरुवार को पदभार ग्रहण कर लिया।

47 वें आयुक्त के रूप में योगदान
भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2010 बैच के अधिकारी राजीव रौशन ने सारण प्रमंडल के 47 वें आयुक्त के रूप में योगदान दिया है।
इस अवसर पर पुलिस उपमहानिरीक्षक नीलेश कुमार, जिलाधिकारी अमन समीर, पुलिस अधीक्षक डॉ० कुमार आशीष, आयुक्त के सचिव डॉ संजय कुमार, उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनिल कुमार राय, उपनिदेशक जनसम्पर्क रविन्द्र कुमार सहित प्रमण्डल के विभिन्न शाखाओं के कर्मी उपस्थित थे।
सारण प्रमंडल में हैं 3 जिले
सारण प्रमंडल में तीन जिले हैं। सारण, सिवान और गोपालगंज। छपरा सारण जिला के साथ साथ सारण प्रमंडल का मुख्यालय भी है।
