Chhapra: शहर के विकास कार्यों को गति लाने हेतु सभी वार्डो के पार्षद द्वारा नगर आयुक्त के समक्ष अपनी अपनी बातों को रखा। ताकि शहर के विकास कार्यों मे गति लायी जा सके.
वार्ड पार्षद रमाकांत सिंह उर्फ़ डब्लू सिंह द्वारा नगर आयुक्त सुनील कुमार पाण्डेय के समक्ष शहर के सभी वार्ड मे सड़क और नाला का निर्माण हेतु अपनी बाते रखी. नगर आयुक्त सुनील कुमार पाण्डेय ने टेंडर के लिए नगर विकास प्रमंडल 1 के कार्यपालक अभियंता धीरेन्द्र कुमार को आदेश दिया गया.
नगर आयुक्त सुनील कुमार पाण्डेय द्वारा कहा गया कि जिस वार्ड में अति महत्वपूर्ण सड़क के निर्माण हेतु सूची दें। ताकि उस सड़क का निर्माण जल्द से जल्द टेंडर प्रक्रिया शुरू किया जा सके। सभी वार्डो के पार्षद के द्वारा अपने अपने वार्डो मे अतिदुर्लभ सड़क, कच्ची सड़क का निर्माण हेतु सूची कार्यपालक अभियंता को दे दे ताकि उसका बजट का प्राकलन तैयार हेतु आदेशा दिया गया.
शहर के सभी वार्डो मे स्ट्रीट लाइट, मास्ट लाइट लगाने हेतु सूची उपलब्ध कराने हेतु सभी वार्ड पार्षद से अनुरोध किया गया. सभी वार्डो मे विकास हेतु सभी वार्ड पार्षद एक होकर नगर आयुक्त से मिले और कार्यों मे गति लाने हेतु बैठक में बाते रखी.
बैठक में पार्षद श्याम, संतोष कुमार, अनिल सिंह, साकिर, सुल्तान इदरीशी, पप्पू चौहान, अजय प्रसाद, नीरज, प्रहलाद राम, सुजीत कुमार मोड़, राजू श्रीवास्तव, विजय चौधरी, सकल देव यादव, विक्रम सिंह, कार्यपालक अभियंता, धीरेन्द्र कुमार, सहायक अभियंता, प्रभारी उप नगर आयुक्त, अरविन्द कुमार, सिटी मैनेजर, वेद प्रकाश वर्णवाल, सिटी मिशन मैनेजर, सुधीर कुमार हिमांशु, लेखपाल, उपेंद्र यादव, आदि उपलब्ध थे।