Chhapra: जदयू के जिला स्तरीय एक दिवसीय कार्यकर्ता सम्मेलन का भव्य आयोजन रामजयपाल कॉलेज परिसर में रविवार को किया गया। इस कार्यक्रम में प्रदेश से लेकर जिले के सभी 20 प्रखंडों के अध्यक्ष, पंचायत अध्यक्षों सहित हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए।
कार्यक्रम का अध्यक्षता अलताफ आलम राजू ने किया। मंच संचालन सुधाकर भारद्वाज तथा धन्यवाद ज्ञापन महेश सिंह ने किया। वहीं कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर मंत्री विजय कुमार चौधरी, सुनील कुमार, शैलेश कुमार, उर्फ बुलो मंडल,विधान पार्षद रविंद्र प्रसाद सिंह और विद्यासागर निषाद ने किया।
वहीं मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा, की “मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार को एक नई दिशा दी है।हमें उनकी नीतियों को जनता तक ले जाना है और 2025 के विधानसभा चुनाव में जदयू को और मजबूती देनी है। वहीं अपने संबोधन में शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि “मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी प्रगति की है। राज्य में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कई योजनाएं लागू की गई हैं। सरकार ने छात्राओं की शिक्षा पर विशेष ध्यान देते हुए साइकिल योजना, पोशाक योजना और छात्रवृत्ति, स्टूडेंट्स क्रेडिट कार्ड जैसी योजनाओं से उन्हें प्रोत्साहित किया है। साथ ही शैलेश कुमार उर्फ बुलों मंडल राष्ट्रीय अध्यक्ष अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ ने पार्टी कार्यकर्ताओं को एकजुट रहने का संदेश दिया।
वहीं विधान पार्षद रविन्द्र प्रसाद ने कहा कि पार्टी का हर कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है और जमीनी स्तर पर जनता के साथ संवाद बनाए रखना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए।साथ ही उन्होंने कहा कि यह कार्यकर्ता सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य 2025 के विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी की मजबूती सुनिश्चित करना था।
वहीं पूर्व सांसद आशुमेक देवी ने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में राज्य ने शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं।
वहीं प्रदेश महासचिव मेजर इकबाल हैदर ने कहा कि सरकार में अल्पसंख्यक के हित में अनेको कार्य किया है ,जिससे अल्पसंख्यक समाज लाभान्वित हो रहे है.पूर्व के सरकार ने समाज को ठगने का काम किया है।
वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अन्य नेताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व की सराहना की और जनता के हित में उनके द्वारा किए गए विकास कार्यों को रेखांकित किया। सम्मेलन में जिले के सभी प्रखंडों से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए, जिससे कार्यक्रम स्थल पर उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने पार्टी की नीतियों और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यों के प्रति अपना समर्थन व्यक्त किया।कार्यक्रम के समापन पर पार्टी नेताओं ने कार्यकर्ताओं को आगामी चुनावों के लिए जी-जान से जुटने का आह्वान किया और संगठन को मजबूत बनाने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर विधान पार्षद डॉ. वीरेंद्र नारायण यादव, पूर्व मंत्री गौतम सिंह, पूर्व मंत्री मुनेश्वर चौधरी, पूर्व मंत्री चंद्रिका राय, पूर्व विधायक धूमल सिंह, रणधीर सिंह, खाद आयोग के अध्यक्ष विद्यानंद विकल , प्रदेश उपाध्यक्ष वैधनाथ प्रसाद विकल, अनुसूचित जाति के प्रदेश अध्यक्ष राजेश त्यागी ने संबोधित किया। प्रदेश महासचिव सह सारण प्रमंडल प्रभारी रणविजय कुमार ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए रातों दिन सभी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आग्रह किया था।प्रदेश से नियुक्त सभी दस विधान सभा प्रभारी एवं आनन्द किशोर सिंह, दिनेश सिंह, मुरारी सिंह, विशाल सिंह, बालमुकुंद चौहान, राखी कुशवाहा, जय प्रकाश यादव, पशुपति नाथ पटेल, ब्रजेश कुमार, ई प्रभाष शंकर, मनोज पटेल, कुसुम देवी, सुनील सिंह कुशवाहा, चंद्रभूषण पंडित, ओम प्रकाश शर्मा, सुनील सिंह कश्यप, इम्तियाज परवेज, शंभू मांझी, लालमुनि देवी, रेयाजुद्दीन मंसूरी, जहांगीर आलम मुन्ना, रवि प्रकाश, दिवाकर चौबे, वसीम अकरम, सोनू आलम, मनोज सिंह, सत्यनारायण सिंह, प्रियदर्शी चौरसिया, कुमारी गुड्डी जायसवाल, चांदनी सिंह, कुसुम रानी सहित अन्य मौजूद थे।