Chhapra: बिहार राज्य व्यवहार न्यायालय कर्मचारी संघ के आह्वाहन पर चार सूत्री मांगों को लेकर 16 जनवरी से कर्मचारियों द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू किया गया है। अनिश्चितकालीन हड़ताल के पहले दिन न्यायालय कर्मियों ने कोर्ट परिसर मे प्रदर्शन किया।
कर्मचारियों की मुख्य मांग सभी संवर्गो की वेतन विसंगति को दूर किया जाए, तृतीय एवं चतुर्थ वर्ग के कर्मचारियों की शीघ्र पदोन्नति की जाए, शत प्रतिशत अनुकंपा पर बहाली हो और न्यायिक कैडर लागू करना है।
कर्मचारियों की हड़ताल के कारण न्यायालयों में अत्यावश्यक न्यायिक कार्य जैसे जमानत आवेदनों की सुनवाई से लेकर रिमांड व रिहाई की प्रक्रिया ठप हो गई है।
बिहार राज्य व्यवहार न्यायालय कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष व सचिव ने बताया कि राज्य भर के अदालतों के कर्मचारी राज्य सरकार की हठधर्मिता के कारण हड़ताल पर जाने को विवश हो गए हैं.