Chhapra:सारण के सिविल सर्जन समेत 15 चिकित्सा पदाधिकारियों का • तबादला किया गया है। जिसमें सारण, गोपालगंज, भोजपुर, किशनगंज, शेखपुरा के सिविल सर्जन का तबादला किया गया है। सारण के सिविल सर्जन डॉ जनार्दन प्रसाद सुकुमार का तबादला क्षेत्रीय अपर निदेशक पटना के पद पर किया गया है। सारण में नए सिविल सर्जन के रूप में डॉक्टर सागर दुलाल सिन्हा की पोस्टिंग की गई है। डॉ सिन्हा इसके पूर्व अपर निदेशक स्वास्थ्य विभाग पटना मुख्यालय में पदस्थापित थे। जिन्हें सारण का नया सिविल सर्जन बनाया गया है।
A valid URL was not provided.