Chhapra: डांडिया नाइट्स का आयोजन किया गया। डांडिया नाइट्स में शहर की सैकड़ो महिलाओं ने डांडिया नाइट में भाग लिया। छपरा शहर में पहली बार ओपन डांडिया नाइट्स का कार्यक्रम किया गया।
क्लब की सदस्य एवं छपरा नगर निगम की पूर्व मेयर राखी गुप्ता ने कहा कि शारदीय नवरात्र चल रहा है। छपरा में पहली बार डांडिया का आयोजन किया गया। माता की आरती के साथ सभी महिलाओं ने डांडिया का लुफ्त लिया। आने वाले दिन में महिलाओं के लिए दिवाली फेस्ट जैसे कार्यक्रम होंगे।
इस अवसर पर कुंवर जायसवाल, वरुण प्रकाश, मनीष कुमार मणि, कबीर, मयंक जायसवाल, सलोनी सोनी, सतीश चंद्रा, डॉ प्रियंका शाही, डॉ नताशा, डॉ किरण ओझा, विकास कुमार, अली अहमद, राहुल कुमार, निक्की सोनी आदि उपस्थित थें।