8 वर्ष पूर्ण होने पर BJP किसान मोर्चा द्वारा चलाया गया स्वच्छता अभियान

Chhapra: भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा प्रधानमंत्री के कार्यकाल 8 वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी बिहार प्रदेश द्वारा 31 मई से 14 जून तक चलने वाले कार्यक्रम के तहत आज किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष बबलू मिश्रा के नेतृत्व में महापुरुषों की प्रतिमा स्थलों की स्वच्छता अभियान के तहत म्युनिसिपल चौक स्थित भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद जी की प्रतिमा एवं उसके आसपास सफाई अभियान चलाकर सफाई किया गया।

तत्पश्चात उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला मंत्री भाजपा सत्यानंद सिंह, जिला महामंत्री किसान मोर्चा अर्द्धेन्दु शेखर, जिला मंत्री किसान मोर्चा बलवंत सिंह, जिला प्रवक्ता किसान मोर्चा अशोक कुमार, भाजपा नेता श्याम बिहारी अग्रवाल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पिछड़ा मोर्चा चरणदास, पिछड़ा मोर्चा जिलाध्यक्ष पप्पू चौहान, वार्ड पार्षद मुकेश कुमार उर्फ चौधरी बाबा, नगर अध्यक्ष सुशील कुमार, किसान मोर्चा नगर अध्यक्ष जीतू कुमार के साथ-साथ नगर भाजपा एवं किसान मोर्चा नगर के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी शामिल हुए।

0Shares
A valid URL was not provided.

छपरा टुडे डॉट कॉम की खबरों को Facebook पर पढ़ने कर लिए @ChhapraToday पर Like करे. हमें ट्विटर पर @ChhapraToday पर Follow करें. Video न्यूज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को @ChhapraToday पर Subscribe करें