भाजपा जिलाध्यक्ष ने की सात मोर्चा के जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा

भाजपा जिलाध्यक्ष ने की सात मोर्चा के जिलाध्यक्षों के नामों की घोषणा

Chhapra: भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष रामदयाल शर्मा ने प्रदेश के अनुमोदन के बाद भाजपा के सात मोर्चा के जिलाध्यक्षों की नामों की घोषणा कर दी है.

शनिवार को जिलाध्यक्ष श्री शर्मा ने बताया कि प्रदेश ईकाई से अनुमोदन के उपरांत सभी मोर्चों की घोषणा विधिवत रूप से किया गया. जिलाध्यक्ष ने बताया इन मोर्चों के गठन एवं घोषणा के बाद जिले में भाजपा को मजबूती मिलेगी और संगठन के कार्य में तेजी आएगी. जिलाध्यक्ष ने यह भी बताया इन मोर्चा के जिलाध्यक्ष जल्द से जल्द अपनी कार्यसमिति बनाकर जिलाध्यक्ष के स्वीकृति के बाद ही इसकी विधिवत घोषणा करेंगे.

मोर्चा   –   जिलाध्यक्ष/जिला संयोजक
युवा मोर्चा – कुमार भार्गव
महिला मोर्चा  – अनु सिंह
किसान मोर्चा –  बबलू मिश्रा
अल्पसंख्यक मोर्चा – सरदार राजू सिंह
अनुसूचित जाति मोर्चा – नागेश्वर बैठा
अनुसूचित जनजाति मोर्चा – त्रिलोकी शर्मा
पिछड़ा मोर्चा – दयानंद उर्फ पप्पू चौहान
आईटी सेल जिला संयोजक- निशांत राज को बनाया गया है.

भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रवक्ता विवेक कुमार सिंह व जिला मीडिया प्रभारी श्याम बिहारी अग्रवाल ने बताया कि सभी लोग कार्य करने में निपुण एवं भाजपा के प्रति निष्ठावान लोग हैं. इनके उज्जवल भविष्य और नए दायित्व की शुभकामनाएं भी दी. शुभकामना और बधाई देने वालों में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह, धर्मेंद्र सिंह, बृजमोहन सिंह, राजेश ओझा, महामंत्री शांतनु कुमार, रामाशंकर शांडिल्य, अनिल कुमार सिंह, जिला मंत्री सत्यानंद सिंह, सुपन राय, लक्ष्मी ठाकुर, सीमा सिंह, गायत्री देवी, तारा देवी, बलवंत सिंह, नितिन राज वर्मा आदि शामिल थे.

0Shares
A valid URL was not provided.

छपरा टुडे डॉट कॉम की खबरों को Facebook पर पढ़ने कर लिए @ChhapraToday पर Like करे. हमें ट्विटर पर @ChhapraToday पर Follow करें. Video न्यूज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को @ChhapraToday पर Subscribe करें