शिक्षक दिवस पर भाजपा ने शिक्षको को किया सम्मानित

शिक्षक दिवस पर भाजपा ने शिक्षको को किया सम्मानित

Chhapra: भारतीय जनता पार्टी शिक्षा प्रकोष्ठ के तत्वावधान में शिक्षक दिवस पर सम्मान समारोह का आयोजन रामायण मिश्र आदर्श बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ग्राम घोघवलिया प्रखंड जलालपुर में आयोजित किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष रामदयाल शर्मा ने अपने सम्बोधन में कहा शिक्षकों और छात्रों का बंधन अनमोल होता है. स्कूल-कॉलेज के समाप्त होने के बाद ज्यादातर लोग अपने पसंदीदा शिक्षक को बहुत याद करते हैं। उनके सही मार्गदर्शन के लिए दिल से उन्हें धन्यवाद देते हैं। हमारे कठिन समय में सही पथ पर चलने की शिक्षा देने वाले ऐसे गुरुओं के कारण ही ज्यादार छात्र बड़े होकर सम्मानित पद पर पहुंच पाते हैं। कई लोग पढ़-लिख नहीं पाते लेकिन, उनके जीवन में भी कोई न कोई शिक्षक जरूर होता है। जैसा कि ज्ञात हो डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर हर वर्ष शिक्षक दिवस मनाए जाने की परंपरा है। वह भारत के दूसरे राष्ट्रपति थे। स्वतंत्र भारत के पहले उप राष्ट्रपति थे।


इस अवसर पर पूर्व प्राचार्य राम दयाल शर्मा, पूर्व प्राचार्य प्रो देवेन्द्र कुमार सिंह, मुरली मनोहर, हरेन्द्र कुमार मिश्र, रामलायक सिंह सम्हौता, चन्द्रमा राम सम्हौता, चन्द्रमा यादव सम्हौता, दिलीप कुमार सिंह सम्हौता, शैल कुमारी मुसेहरी, रिंकी देवी – घोघवलिया, निरजा कुमारी घोघवलिया, केदार शर्मा- अनवल, अरुण शर्मा – पियानो, पुण्यदेव सिंह पियानो, कन्हैया सिंह पतिला, सत्यनारायण साह खोरोडीह, संजीव चौधरी पोझिया, जगमोहन माँझी खोरोठीह, टिकू माँझी रेवाड़ी, कुन्दन कुमार रजक रेवाड़ी आदि को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षा प्रकोष्ठ मंडल संयोजक मुरली मनोहर ने की। संचालन भाजपा मंडल अध्यक्ष ढुनमुन सिंह, स्वागत हरेन्द्र मिश्र तथा धन्यवाद ज्ञापन मनोज मिश्र ने किया। इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी श्याम बिहारी अग्रवाल, आई सेल संयोजक निशांत राज, अमरजीत कुमार सिंह, सैनिक प्रकोष्ठ के संयोजक उमाकांत पाण्डेय आदि उपस्थित हुए।

0Shares
A valid URL was not provided.

छपरा टुडे डॉट कॉम की खबरों को Facebook पर पढ़ने कर लिए @ChhapraToday पर Like करे. हमें ट्विटर पर @ChhapraToday पर Follow करें. Video न्यूज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को @ChhapraToday पर Subscribe करें