बिहार दिवस पर खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन
chhapra : बिहार दिवस के अवसर पर शनिवार को राजेन्द्र स्टेडियम से मिनी मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। यह दौड़ पुरुष एवं महिला दोनों वर्ग के लिये आयोजित किया गया। पुरूष वर्ग में प्रथम स्थान राजन महतो, द्वितीय स्थान अंकित कुमार तथा तृतीय स्थान शत्रुघन को मिला। महिला वर्ग में शिव मालती कुमारी को प्रथम, रुकसार खातून को द्वितीय तथा सीमा कुमारी को तीसरा स्थान मिला।
वही बिहार दिवस के अवसर पर राजेन्द्र स्टेडियम में दिव्यांग खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें डिस्कस थ्रो, शॉटपुट थ्रो, 100 मीटर दौड़ आदि विधाओं में प्रतियोगिता आयोजित की गई। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।