Chhapra: शहर में विभिन्न स्थानों पर ऑटो से यात्रा करने का किराये में बदलाव किया गया है. सारण जिला टेम्पो चालक यूनियन ने शहर में चलने वालों ऑटों के किरायों में बढोत्तरी की है. किरायों में ये मामूली बढोत्तरी डीजल के बढ़ते दामों को ध्यान में रखकर की की गई है.
बढाए गये नये दर को 15 मई 2018 से लागू भी किया जा चुका है. जिसके बाद बढाए गये किराये का निर्धारित दर इस प्रकार से है;-
पीर बाबा से गाँधी चौक/ नेहरु चौक -10रुपया
पीर बाबा से थाना चौक/ नगरपालिका चौक- 5रुपया
पीर बाबा से साढा ढाला- 10 रुपया
ब्रह्मपुर से गुदरी- 5 रुपया ब्रह्मपुर से दारोगा राय चौक/पीर बाबा- 7 रुपया
ब्रह्मपुर से महमूद चौक, थाना चौक/ नगरपालिका चौक- 10 रुपया ब्रह्मपुर से गाँधी चौक/ नेहरु चौक- 20रुपया
ब्रह्मपुर से साढा ढाला- 20 रुपया, ब्रह्मपुर से भिखारी चौक -25 रुपया
गुदरी से भगवान बाज़ार – 5रुपया
गुदरी से दरोगा राय चौक/ पीर बाबा- 7रुपया
गुदरी से थाना चौक/ नगरपालिका चौक- 8रुपया
गुदरी से साहेबगंज -10रुपया
गुदरी से गाँधी चौक/ नेहरु चौक- 15रुपया
गुदरी से साढा ढाला- 15रुपया
भगवान बाज़ार से थाना चौक/ नगरपालिका चौक- 7रुपया
भगवान बाज़ार से गाँधी चौक/ नेहरु चौक- 12रुपया
भगवान बाज़ार से साढा ढाला – 12रुपया
थाना चौक से गाँधी चौक/नेहरु चौक/ साढा ढाला- 7 रुपया
थाना चौक से भिखारी चौक- 5 रुपया