Chhapra: रिविलगंज थाना क्षेत्र के एनएच-85 पर मुकरेड़ा मोड़ से 50 मी0 आगे लाइन होटल के पास ट्रैक्टर और टोटो की टक्कर हो गई। दुर्घटना में 2 लोगों की मौत हो गई। वहीं दो घायल हो गए। घायलों को ईलाज के लिए सदर अस्पताल भी भर्ती कराया गया है।
इस दुर्घटना में मुन्ना महतो (40) और अरविन्द कुमार (40) की मौत हो गई है। दोनों सुबह सुबह मजदूरी करने रिविलगंज जा रहे थे। वहीं टोटो चालक चंद्रिका महतो और रामेश्वर मांझी घायल हैं। जिनका ईलाज सादर अस्पताल में चल रहा है।
पुलिस ने मौके पर पहुँच ट्रैक्टर को जब्त किया है, वहीं मृतकों के शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है।