Site icon | छपरा टुडे डॉट कॉम | #ChhapraToday.com

प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, एक गिरफ्तार

मोतिहारी:  मेहसी थाना क्षेत्र अंतर्गत दामोदरपुर गांव में एक 20 वर्षीय युवक की गला दबाकर हत्या कर दी गई। इससे पहले उसके सिर पर चाकू से भी वार किया गया है।

मृतक भुसोलुआ निवासी सुदिष्टि राम का पुत्र अखिलेश कुमार बताया जाता है। घटना बुधवार की देर रात की है। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक अपने भाई के ससुराल आया-जाया करता था। इस क्रम में भाई की साली से उसका अफेयर हो गया।

इस बीच लड़की की शादी दूसरी जगह हो गई। बावजूद दोनों में संबंध बरकरार रहा। मंगलवार को अखिलेश अपनी भाभी को पहुंचाने दामोदरपुर आया। वहीं जिस लड़की से उसका अफेयर चल रहा था, वह भी अपने मायका आई थी।

ग्रामीणों के अनुसार, दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग की जानकारी महिला के पति को जानकारी हो गई। आरोप है कि महिला के पति ने ससुराल वालों के साथ मिलकर युवक की हत्या कर दी।

मृतक के पिता सुदिष्ट राम ने आरोप लगाया कि बेटे के ससुराल वालों ने अखिलेश की शादी उस लड़की से कराने का प्रलोभन देकर मोटी रकम की वसूली की और लड़की की शादी दूसरी जगह कर दी।

जब वे रूपए लौटाने का दबाव बनाया तो उसे प्रलोभन देकर घर बुलाया और दामाद के साथ मिलकर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम मोतिहारी सदर अस्पताल में भेज दिया गया।

थानाध्यक्ष सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के भाई के ससुर रामनाथ राम को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई में पुलिस जुट गई है।

Exit mobile version