Site icon | छपरा टुडे डॉट कॉम | #ChhapraToday.com

महिला ने की फांसी लगाकर आत्महत्या

रांची: रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र स्थित शर्मा मोड़ के समीप स्थित घर में रविवार देर शाम एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला की शिनाख्त संजीव सिंह की पत्नी मल्लिका सिंह( 35) के रूप में की गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया। जांच पड़ताल की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक विवाद का प्रतीक होता है। शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया है।
Exit mobile version