Site icon | छपरा टुडे डॉट कॉम | #ChhapraToday.com

बिहार का मौसम: 24 घंटे में तापमान में 7 से 9.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट

Patna: चक्रवाती बारिश ने बिहार में मौसम में अप्रत्याशित बदलाव ला दिया है. शुक्रवार को प्रदेश के औसत उच्चतम तापमान में 7 से 9.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गयी है. दक्षिण बिहार व पटना में शुक्रवार को शाम को ठिठुरन महसूस की गयी. हालांकि, न्यूनतम तापमान अभी सामान्य से कुछ ऊपर है.

मौसम के जानकारों के मुताबिक अगर न्यूनतम तापमान में गिरावट होती है, तो अगले हफ्ते अच्छी खासी सर्दी शुरू हो जायेगी. मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक हालांकि दीपावली तक मौसम इसी तरह बना रहेगा. पटना सहित समूचे दक्षिण बिहार में शुक्रवार को 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली. इससे दोपहर बाद अचानक कुछ अधिक ठंडक महसूस की गयी.

Exit mobile version