नवादा: नवादा जिले के राजौली थाने के चितरकोली स्थित समेकित जांच चौकी पर उत्पाद विभाग की टीम ने रविवार को यात्री बस से 12 किलो गांजा के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया।
उत्पाद अधीक्षक अनिल आजाद ने बताया कि समेकित जांच चौकी पर उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर रामप्रीत कुमार के नेतृत्व में झारखंड की ओर से आने वाले सभी वाहनों की जांच की जा रही थी। तभी झारखंड राज्य के रांची से बिहार के नवादा आ रही वसुंधरा यात्री बस को जांच के लिए रोका गया जांच के क्रम में 2 यात्री के पास से 12 किलो गांजा बरामद किया गया।
गांजा के साथ गिरफ्तार दोनों तस्कर बिहार के लखीसराय जिले के बाराटांड गांव के कौशल कुमार और शिवनंदन कुमार शामिल है। इन दोनों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कड़ी पूछताछ की गई है। दोनों को जेल भेज दिया गया है।
-
महेंद्र मिश्र जयंती समारोह में दीपाली सहाय के गीतों पर झूमे श्रोता
-
पंडित महेंद्र मिश्र के जीवन पर आधारित दुर्लभ चित्रों की लगाई गई प्रदर्शनी
-
भोजपुरी कविता संग्रह "मति हेराईल रहे" का हुआ विमोचन
-
प्रसिद्ध गायिका दीपाली सहाय से Exclusive बातचीत
-
महेंद्र मिश्र जयंती समारोह में दीपाली सहाय के गीतों पर झूमे श्रोता
-
सारण जिले के प्रखंडों में चापानलों की मरम्मती के लिए मरम्मती दल को जिलाधिकारी ने किया रवाना.
-
JPU के सीनेट की बैठक में पहुंचे राज्यपाल, कहा शिक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर किए जायेंगे प्रयास
-
सुनील राय अपहरण कांड: सकुशल बरामदगी के बाद क्या कहा पीड़ित राजद नेता और पुलिस कप्तान ने, देखिए
-
श्रीराम जन्मोत्सव समिति निकालेगी भव्य शोभा यात्रा
-
अपहृत राजद नेता सुनील राय को पुलिस ने किया सकुशल बरामद, दो अपराधियों की भी हुई गिरफ्तारी.