Site icon | छपरा टुडे डॉट कॉम | #ChhapraToday.com

मुख्य सचिव त्रिपुरारी शरण को तीन माह का सेवा विस्तार

पटना: बिहार के मुख्य सचिव त्रिपुरारी शरण अब 30 सितंबर को सेवानिवृत नहीं होंगे। बिहार सरकार ने तीन महीने का विस्तार दिया है।

वर्ष 1985 बैच के आईएएस अधिकारी और बिहार के मुख्य सचिव त्रिपुरारी शरण इसी महीने की 30 तारीख को सेवानिवृत्त हो रहे थे। इसके पहले उन्हें सेवा विस्तार दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि बिहार सरकार ने पिछले महीने एक मई को सात आईएएस अफसरों का तबादला किया गया था। सीनियर आईएएस अधिकारी त्रिपुरारी शरण को राज्य का नया मुख्य सचिव बनाया गया था।

कोरोना संक्रमण से पूर्व मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह के निधन के बाद मुख्य सचिव का पद खाली होने पर त्रिपुरारी शरण की नियुक्ति की गई थी। त्रिपुरारी शरण पूर्व में एफटीआई के निदेशक भी रह चुके हैं।

Exit mobile version