बेनीपट्टी गोलीकांड में थानाध्यक्ष निलंबित

बेनीपट्टी गोलीकांड में थानाध्यक्ष निलंबित

मधुबनी: जिला के बेनीपट्टी थानाध्यक्ष को कर्तव्यहीनता के आरोप में सोमवार को निलंबित कर दिया गया। निलंबित थानाध्यक्ष को एसपी डॉ. सत्य प्रकाश ने निलंबित आदेेश के साथ ही  लाइन हाजिर किया है।

बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के मोहमदपुर गांव में होली के दिन हुई गोली कांड में पांच लोगों की मौत हो गई। विपक्ष संगीन आरोप  पुलिस प्रशासन पर लगा रही है।विरोधियों का आरोप है कि पुलिस प्रशासन समय रहते मामला को गंभीरता से नही लिया। 

मछली मारने को लेकर पूर्व से दोनो पक्ष में विवाद की गुत्थी सुलझाने में यहां पुलिस तत्पर नही हुई। पुलिस प्रशासन कदम- कदम पर विफल रही।विगत होली के दिन सुबह से तनातनी यहां बनी थी। पुलिस लापरवाह बनी रही। दोनो पक्षों के बीच होली के दिन किये गए भीषण नरसंहार में गोली चलती रही। जिसमें पांच जाने चली गईं।

पुलिस महकमा पर लापरवाही का गम्भीर आरोप पीड़ित परिवार द्वारा भी लगाया जा रहा है। जिसमें जिला पुलिस प्रशासन को भारी फजीहत का सामना करना पर रहा। पीड़ित परिवार वालों को घटना के बाद भी पूर्ण संरक्षण नहीं देने का आरोप है। विरोधियों ने आरोप लगाया  कि घटनास्थल पर पुलिस प्रशासन 3 घंटा बाद पहुंची। घटना के 8 वें दिन पुलिस अधीक्षक मधुबनी ने बेनीपट्टी थाना के निवर्तमान थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार सिंह को निलंबित कर दिया। निलंबित थानाध्यक्ष को लाइन हाजिर होने का आदेश दिया गया। प्रशिक्षु डीएसपी राजेश कुमार रंजन को बेनीपट्टी थाना का स्थायी थानाध्यक्ष का प्रभार दिया गया है।

 हि.स.

 

0Shares

छपरा टुडे डॉट कॉम की खबरों को Facebook पर पढ़ने कर लिए @ChhapraToday पर Like करे. हमें ट्विटर पर @ChhapraToday पर Follow करें. Video न्यूज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को @ChhapraToday पर Subscribe करें