Site icon | छपरा टुडे डॉट कॉम | #ChhapraToday.com

सीवान: सरयू नदी में नाव पलटी, एक बच्ची व दो महिला लापता

सीवान: जिले के दरौली थाना क्षेत्र के मेल्हनी गांव के हरेराम चौधरी के बथान के सामने सरयूनदी मे शनिवार को मछुआरों की एक छोटी नाव डूब जाने से एक बालिका सहित दो अन्य महिला भी डूब कर लपाता हो गई.

दुर्घटना के वक्त तट पर खड़े तीन-चार मछुआरे नाव को डूबता देख वे अपनी जान की परवाह किये वगैर नदी तैर कर  चार महिलाओं को बचाव कर लिये. बाकी तीन महिलाओं का बचाव नहीं किया जा सका. दुर्घटना उस समय हुई जब चार महिला व तीन बालिका कुल सात लोग एक निजी नाव पर सवार होकर शनिवार को नदी के इस पार से उस पार दियारा इलाके में जलावन के लिए ढोर काटने जा रही थी कि नदी के बीच गहरे पानी व धारा तेज होने के कारण नाव नदी मे डूब गई. घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष अशोक कुमार, अवर निरीक्षक अरविन्द कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी विक्रमा मांझी, प्रसार पदाधिकारी विनोद कुमार, सीआई राजेंद्र कुमार सिंह मौके पर पहुँच कर गोताखोरो की मदद से नदी मे लपाता शव खोजने का शुरू कर दिया गया.

उधर डूबने की घटना की जानकारी पर परिजनों में चित्कार मच गया. नाव पर ललीता देवी पति स्व विश्वनाथ राम, अनु कुमारी पिता स्व विश्वनाथ राम, भोला राम की पत्नी सोनिया देवी, शिव कुमार राम की पुत्री पुनम कुमारी व राम प्रवेशराम की पुत्री संगीता कुमारी व पत्नी राजकुमारी देवी व कमलदेव राम की पत्नी मंशा देवी सवार थी.  डूबने वालों में मेलहनी गांव के स्व विश्वनाथ राम की पुत्री अनु कुमारी(13वर्ष), कमलदेव राम की पत्नी मंशा देवी (45वर्ष) व राम प्रवेश राम की पत्नी राज कुमारी देवी (40वर्ष) शामिल है.

साभार: श्रीनारद मीडिया

Exit mobile version