Patna/Nalanda: बिहार में नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना के समीप रविवार को अनियंत्रित ट्रक ने सड़क किनारे स्थित कई दुकानों को रौंद दिया, जिसमें आठ की मौत हो गई। दुर्घटना में कई अन्य लोग घायल भी हुए हैं। घटना से गुस्साए स्थानीय लोगों ने पुलिस बल पर पथराव किया, जिसमें एक एएसआई घायल हो गया।
पुलिस के मुताबिक मृतकों में प्रदुमन बिंद और कौशल बिंद समेत आठ अन्य लोग हैं। बताया गया है कि नालंदा जिले के तेल्हाड़ा थाना के समीप रविवार शाम एक अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे स्थित दुकानों को रौंदते हुए निकल गया। दुर्घटना में दुकानदार सहित आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हैं।
दुर्घटना के बाद से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। नाराज ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव किया और जमकर नारेबाजी की। पथराव में एक एएसआई जख्मी हो गया।
स्थानीय लोगों के अनुसार जहानाबाद से ट्रक नालंदा की ओर आ रहा था। इस बीच थाना गेट के समीप ट्रक अनियंत्रित होकर दुकानों को रौंदने लगा।
दुर्घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई है। निजी क्लीनिक हो या फिर सरकारी अस्पताल सभी जगह लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों का मानना है कि मृतकों की संख्या में और इजाफा हो सकता है। फिलहाल, जिले से वरीय अधिकारी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं।
हिन्दुस्थान समाचार
-
हास्य व्यंग में बरियार, पुरस्कृत बिहार सरकार, कवि सत्येंद्र "दूरदर्शी" सुना रहे हैं #होली का पहाड़ा
-
छपरा टुडे | होली गीतोत्सव | #CTHoliGeetotsav | मनोज बिहारी
-
छपरा टुडे होली गीतोत्सव#CTHoliGeetotsav गायक: मनोज बिहारी
-
बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा के वाणिज्य संकाय से सारण टॉपर आलोक कुमार गुप्ता से खास बातचीत
-
#ChhapraWaliHoli होली की हार्दिक शुभकामनाएं #ChhapraToday#Holi#होली2024 #Holi2024
-
#ChhapraWaliHoli होली की हार्दिक शुभकामनाएं #ChhapraToday#Holi#होली2024 #Holi2024
-
#ChhapraWaliHoli होली की हार्दिक शुभकामनाएं #ChhapraToday#Holi#होली2024 #Holi2024
-
छपरा टुडे होली गीतोत्सव #CTHoliGeetotsav
-
छपरा टुडे होली गीतोत्सव #CTHoliGeetotsav
-
#छपरा टुडे होली गीतोत्सव #CTHoliGeetotsav