Site icon | छपरा टुडे डॉट कॉम | #ChhapraToday.com

बिहार में शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू, 4 बजे ही बंद होंगी दुकानें

Patna: बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए बिहार में शाम का कर्फ्यू अब रात 9 बजे की बजाए शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक रहेगा। इसके साथ ही अब  दुकानें शाम 4 बजे ही बंद हो जायेंगी।

कोरोना संकट में आगे की योजना को लेकर  बुधवार को हुई क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप की बैठक में लिये गए निर्णय की जानकारी  वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मीडिया  को देते हुए विकास आयुक्त आमिर सुबहानी एवं स्वास्थ्य प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने दी।

उन्होंने कहा कि आज की मीटिंग में कोरोना संक्रमण रोकने के उपायों पर  विचार किया गया। प्रत्यय अमृत ने बताया कि गुरुवार से शाम छह बजे की बजाए 4 बजे ही दुकानें  बंद होंगी। शाम का कर्फ्यू अब रात 9 बजे की बजाए शाम 6 बजे से सुबह 6 बजे तक रहेगा। भीड़ वाले बाजारों को डीएम बंद करा सकते हैं या दूसरी जगह शिफ्ट कर सकते हैं। शादी समारोह में सिर्फ 50 लोग शामिल होंगे। 

अंतिम संस्कार में 20 लोग रहेंगे। शादी में कर्फ्यू रात 10 बजे से प्रभावी रहेगा। डीजे पर पूर्णतः बैन रहेगा।  उन्होंने कहा कि कोरोना से मरने वालों का सरकारी खर्च पर अंंतिम संस्कार होगा। ऑफिस में 25 फीसदी उपस्थिति पर काम होगा और  कार्यालय शाम चार बजे ही बंद करना होगा। रेस्टोरेंट से रात 9 बजे तक खाना ले जाने की अनुमति होगी।

Exit mobile version