Site icon | छपरा टुडे डॉट कॉम | #ChhapraToday.com

मुंगेर से सांसद ललन सिंह बने जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष

New Delhi: बिहार में मुंगेर लोकसभा सीट से जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह को आज सीएम नीतीश कुमार की उपस्थिति में सर्वसम्मति से पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोनीत किया गया।

राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बहुत ही करीबी हैं। उन्होंने 2005 में प्रदेश अध्यक्ष की कमान भी संभाली है। राज्यसभा व लोकसभा सांसद रहे ललन सिंह विधान परिषद भी रह चुके हैं। ललन सिंह बिहार सरकार में पहली बार मांझी कैबिनेट में पथ निर्माण मंत्री बने थे। इसके बाद 2015 में जल संसाधन मंत्री बने। मुंगेर लोकसभा से ललन सिंह तीसरी बार सांसद बने हैं।

छात्र जीवन से ही राजनीति में सक्रिय ललन सिंह जेपी आंदोलन में बढ़-चढ़कर शामिल हुए थे। राजनीति में मुखर वक्ता के तौर पर पहचान बनाने वाले ललन सिंह अप्रैल 2000 में राज्यसभा सांसद बने। जदयू के दूसरे प्रदेश अध्यक्ष बने।

वे दिसम्बर 2005 से लेकर फरवरी 2010 तक पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रहे, जबकि 2004 व 2009 के बाद 2019 में तीसरी बार मुंगेर से लोकसभा सांसद बने, जबकि 2014 में वे बिहार विधान परिषद के लिए भी मनोनीत हुए। 2019 में सांसद बनने से पहले तक वे विधान पार्षद ही थे। बीच के अवधि में ललन सिंह ने कुछ समय के लिए जदयू से नाता तोड़ लिया था।

Exit mobile version