बिहार में 15 जून तक माॅनसून की बारिश होने की संभावना, येलो अलर्ट जारी

बिहार में 15 जून तक माॅनसून की बारिश होने की संभावना, येलो अलर्ट जारी

पटना: बिहार में इस सप्ताह के अंत तक माॅनसून के पहुंचने की संभावना है। पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार  15 जून तक मानसून बिहार पहुंचेगा। 11 जून तक बंगाल की खाड़ी में कम दबाव बनने की संभावना है।
मौसम विज्ञान केन्द्र के अनुसार झारखंड ,  पश्चिम बंगाल और ओडिशा से होते हुए मानसून बिहार पहुंचेगा। वर्तमान स्थिति की जानकारी के अनुसार मानसून कर्नाटक, केरल और तेलंगाना में पहुंच चुका है। इस तरह मौसम विज्ञान केन्द्र ने 15 जून तक बिहार में मानसून की बारिश होने की संभावना जतायी है।
मानसून की खबर से पटना सहित बिहार के कई जिलों के लोगों ने थोड़ी राहत महसूस की है। पिछले कुछ दिनों से पटना के साथ अन्य जिलों में भीषण गर्मी पड़ रही है।
मौसम विभाग ने भी पटना, गया, मुजफ्फरपुर समेत बिहार के सभी हिस्सों में ग्रीन के साथ.साथ येलो अलर्ट जारी किया है। इसके तहत तेज हवा के साथ ही तीन से 12 एमएम तक बारिश होने की संभावना है।ये स्थिति 11 जून तक रहेगी।आठ जून को बिहार के पूर्वी हिस्सों को छोड़ कर सभी जगहों पर मौसम शुष्क बना रहा।तेज धूप और आर्द्रता अधिक होने से उमसभरी गर्मी का एहसास हुआ।इसके साथ ही 12 से 15 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से गर्म हवाएं चलेगी, जिसकी  तीव्रता 17 किलोमीटर प्रति घंटा होगी।यानी 12 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलने वाली हवा को हम आवाजाही के दौरान 17 किलोमीटर प्रति घंटा महसूस करेंगे।जिससे गर्मी का एहसास होगा।
नौ जून से बिहार के सभी हिस्सों में मौसम में परिवर्तन होगा।इसका असर दोपहर के बाद दिखाई देगा।तेज हवा के साथ हल्की बारिश की संभावना है।इसके साथ ही 11 जून को बंगाल की खाड़ी में तीव्रता वाले निम्न हवा का दबाव सक्रिय होगा।जिससे मानसून सिस्टम के आगे बढ़ने में सहायता मिलेगी।इसके प्रभाव से महाराष्ट्र से होते हुए मानसून 11 जून तक ओडिशा  और पश्चिम बंगाल तक पहुंचने की संभावना है।जिसके बाद वह झारखंड और बिहार में इसका असर दिखाई देगा।
0Shares
Prev 1 of 234 Next
Prev 1 of 234 Next

छपरा टुडे डॉट कॉम की खबरों को Facebook पर पढ़ने कर लिए @ChhapraToday पर Like करे. हमें ट्विटर पर @ChhapraToday पर Follow करें. Video न्यूज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को @ChhapraToday पर Subscribe करें