Patna: बिहार में Lockdown 10 दिनों के लिए और बढ़ा दिया गया है. अब 16 से 25 मई, 2021 तक लॉकडाउन रहेगा.
इसकी जानकारी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीटर के माध्यम से दी. उन्होंने लिखा कि मंत्रीगण एवं पदाधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा और लॉकडाउन का सकारात्मक प्रभाव दिखने के बाद निर्णय लिया गया है.
आज सहयोगी मंत्रीगण एवं पदाधिकारियों के साथ बिहार में लागू लॉकडाउन की स्थिति की समीक्षा की गयी। लॉकडाउन का सकारात्मक प्रभाव दिख रहा है। अतः बिहार में अगले 10 दिनों अर्थात 16 से 25 मई, 2021 तक लॉकडाउन को विस्तारित करने का निर्णय लिया गया है।
— Nitish Kumar (@NitishKumar) May 13, 2021
इसके साथ ही अब 25 मई तक बिहार में लॉकडाउन रहेगा. इस दौरान जरुरी कार्यों पर छूट जारी रहेगी.