भारत जोड़ो यात्रा में टुकड़े-टुकड़े गैंग को जोड़ रहे हैं राहुल गांधी : गिरिराज सिंह

भारत जोड़ो यात्रा में टुकड़े-टुकड़े गैंग को जोड़ रहे हैं राहुल गांधी : गिरिराज सिंह

भारत जोड़ो यात्रा में टुकड़े-टुकड़े गैंग को जोड़ रहे हैं राहुल गांधी : गिरिराज सिंह

बेगूसराय: केंद्रीय ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह ने रविवार को एक बार फिर राहुल गांधी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जोरदार हमला किया। संसदीय क्षेत्र बेगूसराय के चार दिवसीय भ्रमण पर आए गिरिराज सिंह ने रविवार को कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं लेकिन अभी तक वे जिन-जिन राज्यों में गए हैं, वहां से कई कांग्रेसी पार्टी को छोड़ चुके हैं।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का यह भारत जोड़ो अभियान नहीं, बल्कि टुकड़े-टुकड़े गैंग को जोड़ो, भारत विरोधी आवाज उठाओ और दुनिया में भारत को बदनाम करने का कार्यक्रम है। गिरिराज ने कहा कि राहुल गांधी टुकड़े-टुकड़े गैंग को एक साथ करने के साथ सर तन से जुदा करने की बात करने वालों को प्रोत्साहित करते हैं। हिंदुओं के खिलाफ साजिश रचने वाले पादरी से मिल रहे हैं।

पत्रकारों से बातचीत में गिरिराज ने कहा कि बिहार में जब से नए गठबंधन की सरकार बनी है, तब से बेगूसराय सहित पूरे बिहार में क्राइम का ग्राफ बढ़ गया है। शराब और अपराध का चोली दमन का साथ बनता जा रहा है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से ना शराब बंद हो रहा है, ना अपराध बंद हो रहा है। मुख्यमंत्री को इस पर विचार करनी चाहिए। बेगूसराय में तो अपराध में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है। इसके मद्देनजर सर्वदलीय मुहिम चलाई जानी चाहिए।

गिरिराज ने रिफाइनरी गेस्ट हाउस में जनप्रतिनिधियों, आम नागरिकों और कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुना और उनके निराकरण के लिए अधिकारियों की बात की। इसके बाद वे डॉ. क्रांति कुमार के परिजनों से मिलने सिहमा पहुंचे तथा अपराधियों को दंडित करने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों से बात की। उन्होंने शोक संतप्त परिवार को न्याय की लड़ाई में साथ देने का आश्वासन दिया।

0Shares
A valid URL was not provided.

छपरा टुडे डॉट कॉम की खबरों को Facebook पर पढ़ने कर लिए @ChhapraToday पर Like करे. हमें ट्विटर पर @ChhapraToday पर Follow करें. Video न्यूज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को @ChhapraToday पर Subscribe करें