Site icon | छपरा टुडे डॉट कॉम | #ChhapraToday.com

नीतीश सरकार में केन्द्र प्रायोजित योजनाओं के लाभ से आमजन वंचित: डा संजय जयसवाल

मधुबनी, 24 जनवरी। जिला में राजनगर प्रखंड के नरकटिया चौक प्रांगण में मंगलवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जयसवाल द्वारा जननायक कर्पूरी ठाकुर के प्रतिमा अनावरण किया गया।जननायक कर्पूरी ठाकुर के जयन्ती कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष के मंच पर जिला के भाजपा के कई कद्दावर वर्तमान व पूर्व वरिष्ठ माननीय अनुपस्थित बताया गया।कार्यक्रम की शुरुआत मंच पर दीप प्रज्वलित कर हुआ।

अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल ने कहा कि नीतीश कुमार की सरकार में केन्द्र प्रायोजित योजनाओं का लाभ से आमजन वंचित हो रहे हैं।महागठबंधन सरकार की मंत्रियों का बेलगाम हास्यास्पद भाषण जनता को चुभ रही है। शिक्षामंत्री का रामचरितमानस पर दिया गया वक्तव्य काफी निन्दनीय है। फिर भी सरकार चुप्पी साध ली है।

इस कार्यक्रम में भाग लिया।पूर्व मंत्री डॉ रामप्रीत पासवान, पूर्व मंत्री विनोद नारायण झा जिला अध्यक्ष शंकर झा पूर्व एमएलसी बालेश्वर सिंह भारती, विधायक नीतीश मिश्रा, पूर्व सांसद वीरेन्द्र चौधरी,विधायक अरुण शंकर प्रसाद ,पूर्व विधायक रामदेव महतो ने ओजस्वी भाषण प्रस्तुत किया। अशोक सहनी, मृत्युंजय झा, रणधीर खन्ना, झंझारपुर जिला अध्यक्ष राघव झा, मंगल बिहारी कामत, सुलेखा देवी , रविंद्र ठाकुर, गोपाल धीरसरिया, अमरनाथ प्रसाद, किरण झा, संजय राम, पावस पासवान ने सम्मिलित रूप से प्रदेश अध्यक्ष डा जयसवाल का स्वागत किया। मृत्युंजय कुमार कुंदन के संचालन में सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला के भाजपाई की खासे उपस्थिति रही। प्रदेश अध्यक्ष को मखाना का माला अंग वस्त्र देकर सम्मान किया गया।A valid URL was not provided.

Exit mobile version