Site icon | छपरा टुडे डॉट कॉम | #ChhapraToday.com

कांग्रेस की चार पीढ़ियां तुष्टिकरण करती आ रही हैं : अमित शाह

कांग्रेस की चार पीढ़ियां तुष्टिकरण करती आ रही हैं : अमित शाह

BJP – Amit Shah – Bihar – attack – congress

पटना, 10 अप्रैल (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की चार पीढ़ियां तुष्टिकरण करती आ रही हैं। कांग्रेस कह रही है सीएए वापस करेंगे। कांग्रेस उत्तर भारत और दक्षिण भारत में तोड़ना चाहती है। कांग्रेस देश को कितनी बार तोड़ेगी।

अमित शाह ने बुधवार को बिहार में गया जिले के गुरुआ में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। साथ ही उन्होंने केंद्र सरकार की तारीफ की। शाह ने कहा कि कांग्रेस के जमाने में हर लोग पाकिस्तान से आलिया मालिया जमलिया आते थे। धमाके करते थे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यह सब रोका। यह कांग्रेस की सरकार नहीं है, भाजपा की सरकार है, नरेंद्र मोदी की सरकार है।

शाह ने उपस्थित जन समूह से पूछते हुए कहा कि राम मंदिर बनना चाहिए था नहीं? 74-75 सालों में लालू और गठबंधन के नेता लटकाते-भटकाते रहे, लेकिन भाजपा ने भूमि पूजन किया और प्राण प्रतिष्ठा भी की। प्रधानमंत्री मोदी ने कई असंभव काम को पूरा किया है।

भाजपा नेता ने मोदी सरकार की विकास योजनाओं को गिनाया। साथ ही कहा कि औरंगाबाद और गया से नक्सल के खिलाफ अभियान चलाया। रफीगंज, नबीनगर और अनुग्रह नारायण रेलवे स्टेशन बन रहे हैं, यह भी भाजपा की सरकार ने किया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने सर्जिकल स्ट्राइक 10 दिनों के अंदर की।

अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस के एमपी कहते हैं उत्तर और दक्षिण भारत के टुकड़े कर देंगे। उन्होंने कहा कि सोनिया जी और राहुल गांधी शर्म करो कितनी बार देश को तोड़ोगे। एक बार 1947 में तो तोड़ दिया। अब मोदी सरकार आपको देश तोड़ने नहीं देगी। शाह ने कहा कि राजद और कांग्रेस ने 12 लाख करोड़ रुपये का घोटाला किया। दोनों पार्टियां भ्रष्टाचार के लिए जानी जाती हैं। तीन टर्म नरेन्द्र मोदी मुख्यमंत्री रहे लेकिन एक भी दाग नहीं लगा।

बिहार में सुशासन की सरकार : सम्राट चौधरी

इससे पहले उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जय श्रीराम के नारे से अपना संबोधन शुरू किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी देश को विकसित कर रहे हैं। गरीब को आगे ले जा रहे हैं। बिहार में डबल इंजन की सरकार है। बिहार की सरकार ने दो करोड़ लोगों को आयुष्मान कार्ड से जोड़ा। पांच करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज दिया। बिहार में सुशासन की सरकार है। जो भ्रष्टाचार करेगा, वह जेल जायेगा। बहनों को छेड़ने वालों को जेल में बंद करेंगे।

मांझी ने मगही में कहा कि सुशील सिंह को जिताएं

हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी ने मगही में संबोधित करते हुए कहा कि आप से अनुरोध है कि सुशील कुमार सिंह को जिताएं। गया से हमको टिकट मिला है। उधर, कड़ाही है, इधर कमल है। एक-एक वोट देवे के प्रयास करियाह। प्रधानमंत्री मोदी चौरासी करोड़ के खाना दिलावत हैं। अमेरिका के लोग प्रधानमंत्री मोदी के सम्मानित करक है। अमित शाह से बात करले ही। दुश्मन आंख उठैताय तो आंख फोड़ दे वैय।

भाजपा ने मुझ पर किया भरोसा : सुशील सिंह

भाजपा उम्मीदवार सुशील सिंह ने कहा कि यहां के लोगों ने मुझे तीन बार जिताया। साल 2009 में सड़क बिजली आदि की क्या स्थिति थी। गुरुआ से गया और औरंगाबाद के लिए सड़क नहीं थी। यहां आधा दर्जन बिजली सब स्टेशन रहती है। पंद्रह साल आपकी सेवा की। पार्टी ने मुझ पर भरोसा कर उम्मीदवार बनाया। पंद्रह साल में मेरे अचार, विचार और चरित्र में कोई दाग नहीं लगे। आपके सम्मान में सिर नहीं झुकने दिया। आपके सम्मान को बचाया है।मंच पर मौजूद रहे एनडीए के नेता गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंच पर मौजूद रहे।

Exit mobile version