Site icon | छपरा टुडे डॉट कॉम | #ChhapraToday.com

पूर्व कुलपति डॉ. राजदेव सिंह का निधन, अंतिम संस्कार में शामिल हुए सुशील मोदी

सीवान(नवीन सिंह परमार, DNMS): बिहार विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति व भाजपा के वरिष्ठ नेता डाक्टर राजदेव सिंह का सोमवार को निधन हो गया, वे 75 के थे और बिहार भाजपा में कदावर नेता माने जाते थे.

अंतिम संस्कार में शामिल हुए सुशील मोदी
पूर्व कुलपति अंतिम संस्कार सोमवार को पुरे सम्मान के दरौली घाट पर संपन्न हुआ. स्वर्गीय डाक्टर सिंह के ज्येष्ठा पुत्र व सीवान भाजपा के जिलाध्यक्ष प्रो. अभिमन्यू सिंह ने उन्हें मुखाग्नि दी.

इस मौके पर बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील मोदी, प्रदेश अध्यक्ष मंगल पाण्डेय, बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता डाक्टर प्रेम कुमार, सीवान के विधायक व्यासदेव प्रसाद, जीतेन्द्र स्वामी, लोजपा के जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह, भाजपा नेता धनञ्जय सिंह, लोजपा नेता मुज्जफर इमाम, भाजपा के जिला मंत्री राहुल तिवारी, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार, जिला महामंत्री संजय पाण्डेय, समाजसेवी जीशु सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित थे.

{साभार: देवर्षि नारद मीडिया सर्विसेज, सिवान}

Exit mobile version