Site icon | छपरा टुडे डॉट कॉम | #ChhapraToday.com

राज्यपाल को मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री ने दी विदाई

पटना: बिहार के मौजूदा राज्यपाल फागू चौहान को आज विदाई दी गयी। पटना एयरपोर्ट पर गुरुवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने राज्यपाल को विदाई दी। इस मौके पर कई नेता मौजूद रहे।

विदाई के बाद फागू चौहान गृह राज्य उत्तर प्रदेश के लिए रवाना हो गए। वहां से वे मेघालय जाएंगे। उन्हें शेष कार्यकाल के लिए मेघालय का राज्यपाल बनाया गया है। विदाई से पहले बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा और पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने राजभवन जाकर उनसे मुलाकात की थी।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति ने हाल ही में नये राज्यपालों की नियुक्ति और तबादला किया था। इसके तहत बिहार के राज्यपाल फागू चौहान को मेघालय भेजा गया है और हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर को बिहार का राज्यपाल बनाया गया है। नये राज्यपाल 18 फरवरी को शपथ लेंगे।

Exit mobile version