राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू पांच जुलाई को आएंगी बिहार

राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू पांच जुलाई को आएंगी बिहार

पटना: राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू पांच जुलाई को बिहार आयेंगी। वे समर्थन के लिए यहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ एनडीए के नेताओं से मुलाकात करेंगी। हालांकि, जदयू ने पहले ही उनका समर्थन कर दिया है।

जानकारी के अनुसार मुर्मू जदयू और भाजपा के शीर्ष नेताओं के साथ मुलाकात करने के अलावा एनडीए के अन्य घटक दलों के नेताओं से मिल सकती हैं। साथ ही गैर एनडीए दलों के नेताओं से भी मुलाकात करेंगी।

उल्लेखनीय है कि गणित के हिसाब से राष्ट्रपति चुनाव के लिए बिहार के वोटों का महत्व बहुत ज्यादा है। बिहार के सांसदों के वोट का मूल्य 39200 है। बिहार में विधायकों की संख्या 243 है जबकि सांसदों की संख्या कुल 56 है। इनमें लोकसभा के 40 और राज्यसभा के 16 सदस्य हैं। राष्ट्रपति चुनाव के लिए बिहार के पास राज्यसभा, लोकसभा और विधानसभा तीनों मिला कर कुल 81 हजार 239 मूल्य के वोट हैं। राष्ट्रपति चुनाव में बिहार के एक विधायक के मत का मूल्य 173 है। इस तरह विधायकों के कुल मत का वैल्यू 42 हजार 39 है। इन मतों की अहम भूमिका द्रौपदी मुर्मू को जिताने में रहने वाली है।

0Shares
A valid URL was not provided.

छपरा टुडे डॉट कॉम की खबरों को Facebook पर पढ़ने कर लिए @ChhapraToday पर Like करे. हमें ट्विटर पर @ChhapraToday पर Follow करें. Video न्यूज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को @ChhapraToday पर Subscribe करें