भाजपा केवल जुमलेबाजी कर रही है, हमने तीन महीने में दे दिया 10 हजार लोगों को नौकरी: तेजस्वी
पटना: उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा है कि अभी सरकार बने तीन महीने ही हुए हैं। इसमें लाखों लोगों को नौकरी दे दी गयी है। 16 नवंबर को भी 10 हजार लोगों को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। वह आज दिल्ली से पटना पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत की।
भाजपा से सवाल के लहजे में उन्होंने कहा कि आठ सालों में 16 करोड़ रोजगार का क्या हुआ? उन्होंने कहा कि भाजपा वालों को गिनती आती है? अभी बिहार में तीन महीने ही सरकार बने हुए हैं। इसमें हमलोग लगातार नियुक्ति पत्र दे रहे हैं। 16 नवंबर को भी 10 हजार लोगों को नियुक्ति पत्र देंगे। कुल मिलकर लाखों में तो नौकरी हो ही गयी। आने वाले दिनों में और भी वादे पूरे होंगे। भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि इन्हीं मुद्दों पर बातचीत होनी चाहिए।
अमित शाह के दावों को लेकर मीडिया के सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी चुनाव है, इसलिए जुमलेबाजी हो रही है। अमित शाह ने खुद स्वीकार किया है कि भाजपा ने चुनाव में जुमलेबाजी की। भाजपा को अपने दावों का जवाब देने चाहिए। इससे पहले कितने वादे किये गये लेकिन उसका कोई जवाब नहीं है। अमित शाह ने कहा था कि 2027 में भारत विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था हो जाएगी।
-
फाइलेरिया उन्मूलन के लिए सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम पर कार्यशाला का हुआ आयोजन
-
सारण पहुंचे जदयू नेता उपेंद्र कुशवाहा ने कहा पार्टी बर्बाद हो रही है, मजबूती के लिए लगे हुए हैं
-
सारण: मांझी के मुबारकपुर में हत्या के बाद एडीजी पहुंचे, कहा दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई
-
जिलाधिकारी आवास, परिसदन जाने वाली सड़क पर जलजमाव, नगर निगम की लचर कार्यशैली से जलजमाव
-
विश्व कैंसर दिवस पर विशेष: AIIMS, Patna के कैंसर सर्जन डॉ शौप्तिक बसु से खास बातचीत
-
चिराग तले अंधेरा कहावत को चरितार्थ कर रहा है नगर निगम प्रशासन, निगम के द्वार पर कचड़ा क
-
बालू के अवैध खनन एवम् परिवहन में लगे 52 वाहन को जब्त, 24 व्यक्ति गिरफ्तार
-
फेस ऑफ इंडिया ने स्थापना दिवस पर निकाली रैली, 17 राज्यों के प्रतिनिधियों ने लिया भाग
-
UNION BUDGET LIVE: वित्त मंत्री निर्मला सीतारामण ने पेश किया वित्तीय वर्ष 2023-24 का आम बजट
-
समस्या: जलजमाव और कचड़ा से त्रस्त वार्ड 19 के लोगों ने नगर निगम को बताया नरक निगम