मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा को कांग्रेस नेता तारानंद सादा ने बताया महज एक चुनावी यात्रा

मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा को कांग्रेस नेता तारानंद सादा ने बताया महज एक चुनावी यात्रा

मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा को कांग्रेस नेता तारानंद सादा ने बताया महज एक चुनावी यात्रा

सहरसा: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एआईसीसी सदस्य डॉक्टर तारानंद सादा ने मुख्यमंत्री के प्रगति यात्रा को महज औपचारिकता मात्र बताया। उन्होंने कहा कि आपका प्रगति यात्रा महज एक चुनावी यात्रा बनकर रह गई है। आप पूरा सरकारी तंत्र, अधिकारी, जीविका दीदी आदि का उपयोग अगामी विधान सभा चुनावी प्रचार के लिए कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि आम जनता, किसान, मजदूर, बेरोजगारों, छात्र छात्राओं से इसका कहीं कोई जुड़ाव नहीं है। जो सच्चाई से आपको अवगत नही कराते और ना ही आप अपने लंबे शासनकाल के प्रगति की सच्चाई से रूबरू हो रहे हैं। आपका कार्यक्रम चयनित पंचायत में होता है। जिसे सरकारी महकमा महीनों दिन रात एक कर कुछ क्षण के लिए बदल देता है। आपके जाते ही वही बदहाल हालात हो जाते हैं। जो राज्य के अन्य गांव एवं पंचायत का है। कभी बिन बताए किसी गांव की प्रगति से रूबरू होने का कष्ट किजिए। तब पता चलेगा की आपके सात निश्चय, हर घर नल जल योजना, नदी गली योजना, स्वंय सहायता समूह, शिक्षा,स्वास्थ्य का सरजमीन पर क्या हाल है। किसानों को खाद बीज मनमाने कीमत पर मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि कृषि इनपुट के नाम पर सरकारी कर्मी किसानों का आर्थिक दोहन कर रहे हैं। आम लोगों से रूबरू होते तो पता चलता ऊपर से नीचे तक भ्रष्टाचार का बोलबाला है।उन्होंने कहा कि आपके और भाजपा अध्यक्ष एवं राजस्व मंत्री के स्वीकृति तथा चेतावनी के बाबजूद बिजली कम्पनी,स्मार्ट मीटर,ब्लॉक,अंचल से थाना तक केवल पैसों का खेल चलता है। दाखिल खारिज, थाना में केश लेने तथा विकास कार्य में लूट आपकी कमजोरी और असहायता को दर्शाता है। शासन-प्रशासन के नाक के नीचे नशीली दवाई, शराब का कारोबार से अनेकों नौजवानों की मौत हो रही है।

0Shares

छपरा टुडे डॉट कॉम की खबरों को Facebook पर पढ़ने कर लिए @ChhapraToday पर Like करे. हमें ट्विटर पर @ChhapraToday पर Follow करें. Video न्यूज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को @ChhapraToday पर Subscribe करें