Site icon | छपरा टुडे डॉट कॉम | #ChhapraToday.com

बुधवार दोपहर दो बजे नीतीश कुमार आठवीं बार लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

पटना: नीतीश कुमार के नेतृत्व में महागठबंधन की नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह बुधवार दोपहर दो बजे राजभवन के राजेन्द्र मंडप में होगा। नीतीश कुमार के आवासीय सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार नीतीश कुमार कल यानी बुधवार दोपहर दो बजे आठवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

इससे पहले नीतीश कुमार ने मंगलवार शाम चार बजे के करीब राजभवन में राज्यपाल फागू चौहान को मुख्यमंत्री पद का त्याग पत्र सौंपा। राज्यपाल ने नीतीश कुमार का त्याग पत्र स्वीकार कर उनसे अनुरोध किया है कि अग्रिम व्यवस्था होने तक कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में कार्य करते रहें।

जानकारी के अनुसार नीतीश कुमार मुख्यमंत्री और तेजस्वी यादव उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। भाजपा से गठबंधन टूटने के बाद नीतीश कुमार आठवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

Exit mobile version