Site icon | छपरा टुडे डॉट कॉम | #ChhapraToday.com

मधुबनी जिले में मिले संभावित उल्का पिण्ड का मुख्यमंत्री ने किया अवलोकन

Patna: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को 1 अणे मार्ग में मधुबनी के लौकही अंचल के ग्राम महादेवा में 22 जुलाई 2019 को मिले संभावित उल्का पिण्ड का अवलोकन किया.

अवलोकन के क्रम में देखा गया कि संभावित उल्का पिण्ड में चुम्बकीय शक्ति है. इसका वजन लगभग 13 किलोग्राम है.

मुख्यमंत्री ने संभावित उल्का पिण्ड का अध्ययन कराने का निर्देष दिया. लोगों के अवलोकन के लिए संभावित उल्का पिंड को फिलहाल बिहार म्यूजियम में रखा जायेगा तथा बाद में इसे सांइस म्यूजियम में हस्तांतरित कर दिया जायेगा.

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के परामर्षी अंजनी कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव चंचल कुमार, प्रधान सचिव विज्ञान एवं प्रावैधिकी हरजोत कौर, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के विषेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, अपर सचिव मुख्यमंत्री सचिवालय चंद्रशेखर सिंह भी उपस्थित थे.

Exit mobile version