Site icon | छपरा टुडे डॉट कॉम | #ChhapraToday.com

बिहार विस उपचुनाव: एक पर भाजपा तो दूसरे पर राजद ने बाजी मारी

पटना: बिहार में विधानसभा की दो सीटों पर संपन्न हुए उपचुनाव में एक पर भाजपा तो दूसरे पर राजद ने बाजी मारी है। गोपालगंज में भाजपा की जीत गई है। यहां से कुसुम देवी ने राजद के मोहन गुप्ता को आखिरी राउंड में 2,183 मतों से से हरा दिया।

गोपालगंज में आखिरी राउंड तक कांटे की टक्कर रही। मोकामा में राजद उम्मीदवार बाहुबली अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी ने भाजपा की सोनम देवी को 16,707 वोटों से हराया है। राजद को 79646 और भाजपा को 62,939 वोट मिले।

गोपालगंज में भाजपा की कुसुम देवी शुरू से ही बढ़त बना ली थी। 20 वें राउंड में राजद के मोहन गुप्ता 1135 वोट की बढ़त ले ली लेकिन 22 वें राउंड में फिर भाजपा आगे निकल गई। आखिरी 24 वें राउंड तक भाजपा ने बरकरार रखी और जीत दर्ज की।

Exit mobile version