भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पहुंचे भागलपुर, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
भागलपुर: भारतीय जनता पार्टी बिहार प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर दिलीप जायसवाल का रविवार को अंग राज कर्ण की धरती भागलपुर आगमन होने पर तिलकामांझी चौक पर तिलकामांझी नगर मंडल अध्यक्ष सोमनाथ शर्मा के नेतृत्व में शंख और ढोल नगाड़ा बजा कर सभी मंडल पदाधिकारी के साथ माला पहना कर अभिनंदन किया गया।

मौके पर प्रदेश अध्यक्ष के साथ क्षेत्रीय सह प्रभारी अनिल ठाकुर, जिलाध्यक्ष संतोष कुमार, महामंत्री नीतेश सिंह थे। स्वागत करने वालों में मंडल के महामंत्री बबीता मिश्रा, विवेकानंद प्रसाद, उपाध्यक्ष अनीता सिंह समेत सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।