पटना: पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं भाजपा सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि भ्रष्टाचार के आरोपित कुलपति को तुरंत राजभवन बर्खास्त करे। मोदी ने गुरुवार को ट्वीट में लिखा है कि मगध विश्वविद्यालय के कुलपति पर निगरानी विभाग के छापे में उनके परिसरों से 95 लाख रुपये नकद और एक करोड़ की सम्पत्ति के कागजात बरामद होने के बाद उन्हें अविलम्ब बर्खास्त किया जाना चाहिए।
मजहरुल हक विश्वविद्यालय के पूर्व प्रभारी कुलपति के खिलाफ वर्तमान कुलपति ने कॉपी खरीद घोटाले के जो आरोप लगाये हैं, उनकी त्वरित और निष्पक्ष जांच करायी जानी चाहिए। एनडीए सरकार भ्रष्टाचार पर जीरो टालरेंस की नीति पर ही चलेगी।
मोदी ने आगे लिखा कि बिहार के कुछ कुलपतियों पर भ्रष्टाचार के जो आरोप लगे हैं, उससे राज्य की छवि और उच्च शिक्षा की गुणवत्ता पर कोई आंच न आए, यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए। स्पीडी ट्रायल के जरिये दोषी को तुरंत सजा दिलायी जानी चाहिए। इस दिशा में राज्य सरकार और राजभवन को मिलकर कदम उठने की जरूरत है।
-
हास्य व्यंग में बरियार, पुरस्कृत बिहार सरकार, कवि सत्येंद्र "दूरदर्शी" सुना रहे हैं #होली का पहाड़ा
-
छपरा टुडे | होली गीतोत्सव | #CTHoliGeetotsav | मनोज बिहारी
-
छपरा टुडे होली गीतोत्सव#CTHoliGeetotsav गायक: मनोज बिहारी
-
बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा के वाणिज्य संकाय से सारण टॉपर आलोक कुमार गुप्ता से खास बातचीत
-
#ChhapraWaliHoli होली की हार्दिक शुभकामनाएं #ChhapraToday#Holi#होली2024 #Holi2024
-
#ChhapraWaliHoli होली की हार्दिक शुभकामनाएं #ChhapraToday#Holi#होली2024 #Holi2024
-
#ChhapraWaliHoli होली की हार्दिक शुभकामनाएं #ChhapraToday#Holi#होली2024 #Holi2024
-
छपरा टुडे होली गीतोत्सव #CTHoliGeetotsav
-
छपरा टुडे होली गीतोत्सव #CTHoliGeetotsav
-
#छपरा टुडे होली गीतोत्सव #CTHoliGeetotsav