बिहार के मनेर में नाव पर सिलेंडर ब्लास्ट में चार की मौत

बिहार के मनेर में नाव पर सिलेंडर ब्लास्ट में चार की मौत

पटना: जिले में मनेर के रामपुर घाट पर एक नाव पर हुए सिलेंडर ब्लास्ट में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। प्रारंभिक सूचना के मुताबिक नाव पर खाना बनाया जा रहा था। इसी दौरान सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया।

मृतकों की पहचान रंजन पासवान, दशरथ पासवान, ओम प्रकाश राय (नाव का मालिक) और कन्हाई बिंद के रूप में हुई है। इसमें से रंजन पासवान, दशरथ पासवान और ओम प्रकाश राय हल्दी छपरा मनेर के रहने वाले थे। कन्हाई बिंद साहिबगंज (शोभनपुर, झारखंड) का रहने वाला था।

घटना के बाद आसपास के नाव पर सवार मजदूर भी सहम गए। बताया जाता है कि अवैध बालू लदे इस नाव पर लगभग 20 मजदूर सवार थे। नाव पर डीजल भी रखा हुआ था। उसमें भी आग लग गई और नाव के किनारे में फंसकर चार लोग जिंदा जल गए जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना के बाद मनेर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

0Shares

छपरा टुडे डॉट कॉम की खबरों को Facebook पर पढ़ने कर लिए @ChhapraToday पर Like करे. हमें ट्विटर पर @ChhapraToday पर Follow करें. Video न्यूज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को @ChhapraToday पर Subscribe करें