पटना: बिहार के राज्यपाल राम नाथ कोविन्द, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने दीपावली के पावन अवसर पर सभी बिहारवासियों व देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी है. राज्यपाल कोविन्द ने अपने संदेश में कहा है कि भारतीय संस्कृति का अनुपम प्रकाश-पर्व दीपावली अंधकार से प्रकाश, असत्य से सत्य और मृत्यु से अमरत्व की ओर अभिमुख होने की प्रेरणा मनुष्य में जगाता है.
— Nitish Kumar (@NitishKumar) October 30, 2016
राज्यपाल ने दीपावली के अवसर पर समस्त बिहारवासियों व देशवासियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके सुखी और समृद्धिपूर्ण जीवन की कामना की है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रकाश पर्व दीपावली की प्रदेश और देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है.
आप सभी को दीपावली की हार्दिक शुभकामनायें। pic.twitter.com/5bqpRGzFVo
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) October 30, 2016
मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि प्रकाश पर्व दीपावली अंधकार पर प्रकाश, अज्ञान पर ज्ञान और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है. यह अंधेरे से उजाले का संकल्प एवं प्रकाश का महापर्व है. अनेकता में एकता की मिसाल हमारी संस्कृति और भारतीय मनीषा ‘असतो मा सद्गमय, तमसो मा ज्योर्तिगमय, मृत्योर्माडमृतं गमय’ के शुभ संकल्प का संदेश देती है.
नीतीश ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि दीपावली का पर्व प्रदेश में सद्भाव और विकास की किरणों एवं यहां के लोगों के जीवन में सुख, शान्ति, समृद्धि और उत्साह के प्रकाश से लोगों के मन के अंधकार को भी दूर करे. उन्होंने प्रदेशवासियों से आहवान किया है कि वे प्रकाश पर्व दीपावली को पारस्परिक सौहार्द्र और उल्लास के साथ मनाएं।