बिहार के मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह का कोरोना से निधन

बिहार के मुख्य सचिव अरुण कुमार सिंह का कोरोना से निधन

पटना: बिहार के मुख्य सचिव का  शुक्रवार को कोरोना से निधन हो गया। मुख्य सचिव अरूण कुमार सिंह का इलाज राजधानी के पारस अस्पताल में चल रहा था। दोपहर करीब डेढ़ बजे उनकी मौत की खबर आयी। राज्य सरकार ने उनके निधन क पुष्टि कर दी है।
अरुण कुमार सिंह 1985 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (भाप्रसे) के अधिकारी थें। वे मुख्य सचिव से पूर्व बिहार के विकास आयुक्त के पद पर भी रह चुके हैं।

उनकी कोरोना रिपोर्ट  15 अप्रैल को  पॉजिटिव आई थी । इसके बाद उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।  जहां उन्होंने आज अंतिम सांस ली। मुख्य सचिव अरुण कुमार को संक्रमित होने के बाद पटना,एम्स में भर्ती कराया गया था,लेकिन सेहत में सुधार नहीं होने की वजह से उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 28 फरवरी को दीपक कुमार के  मुख्य सचिव के पद से सेवानिवृत होने के बाद अरूण कुमार सिंह बिहार के नए मुख्य सचिव बने थें।
Input Hindusthan Samachar
0Shares
A valid URL was not provided.

छपरा टुडे डॉट कॉम की खबरों को Facebook पर पढ़ने कर लिए @ChhapraToday पर Like करे. हमें ट्विटर पर @ChhapraToday पर Follow करें. Video न्यूज़ के लिए हमारे YouTube चैनल को @ChhapraToday पर Subscribe करें