Site icon | छपरा टुडे डॉट कॉम | #ChhapraToday.com

गोपालगंज में भाजपा जीती और मोकामा में अनंत की निजी जीत हुई: नेता प्रतिपक्ष

पटना:  विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह बराबरी नहीं है, बल्कि भारतीय जनता पार्टी की जीत है।

सिन्हा ने कहा कि गोपालगंज हम जीते हैं और मोकामा में बिहार सरकार हार गई है। मोकामा में महागठबंधन हार गया है। वहां छोटे सरकार अनंत सिंह की निजी जीत हुई है। मोकामा में सरकार चुनाव नहीं जीती है।मोकामा में हुई हार के लिए कहां कमी रह गयी है के जवाब पर उन्होंने कहा कि हमने मोकामा में भी जीत दर्ज की है। मोकामा में प्रशासनिक दुरुपयोग किया गया। इसके बावजूद भी हमें 63 हजार वोट मिले जो बताता है कि बिहार की जनता अभी भी भाजपा को कितना पसंद करती है। पहली बार भाजपा को मोकामा में इतना बड़ा जनमत आया है।

बिहार विधान परिषद के नेता विपक्ष सम्राट चौधरी ने कहा कि मोकामा में सरकार की जीत नहीं हुई है। नीतीश कुमार के साथ जाने के बाद भी वहां राजद को दो हजार वोटों का नुकसान हुआ है। भाजपा का 18 हजार वोट बढ़ गया। पिछली बार मोकामा में एनडीए को 43 हजार वोट आया था इस बार लगभग 61 हजार मत अकेला भाजपा को मिला है। यह प्रतीक है कि नीतीश कुमार का कैडर वोट अब नहीं रहा। गोपालगंज में भाजपा की जीत पर उन्होंने कहा कि गोपालगंज की जनता ने पिछले पांच बार से भारतीय जनता पार्टी पर अपना भरोसा जताया है।

Exit mobile version